18 August 2026

26 दिसंबर कोे हल्द्वानी से शुरू होने जा रही है मशाल रैली, 99 स्थानों में बिखरेगी रोशनी

0
IMG-20241225-WA0030

देहरादून:

 

38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए माहौल बनता जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मशाल (टार्च) अब उत्तराखंड के कोने-कोने में घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। हल्द्वानी से गुरूवार 26 दिसंबर को मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद, सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूमेगी और राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाएगी।

मशाल रैली का जो 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है, उसमें यह रैली 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 26 दिसंबर 2024 से 27 जनवरी 2025 तक मशाल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। मशाल रैली जिस दिन समाप्त होगी, उसके अगले दिन यानी 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। मशाल रैली के रूट प्लान में सभी 13 जिलों को कवर किया गया है। सबसे ज्यादा 14-14 स्थान अल्मोड़ा व पौड़ी जैसे जिले में हैं, जहां पर मशाल घूमेेगी। जिस तरह का कार्यक्रम तय किया गया है, उसमेें मशाल किसी भी जिले में दो से तीन दिन तक ही रहेगी।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

मशाल रैली का रूट

 

● नैनीताल(26-27 दिसंबर 2024)

हल्द्वानी, भीमताल, धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर।

● उधमसिंहनगर(28-29 दिसंबर 2024)

काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, सितारगंज, खटीमा।

● चंपावत(30-31 दिसंबर 2024)

बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट।

● पिथौरागढ़(01-02 जनवरी 2025)

पिथौरागढ़, मूनाकोेट, कनालीछीना, धारचूला, जौैलजीबी, मदकोट, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

● अल्मोड़ा-(03 से 05 जनवरी 2025)

दन्या, लमगड़ा, अल्मोड़ा, ताकुला, हवालबाग, तारीखेत, तिपोला, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, चैखुटिया, द्वाराहाट, सोमेश्वर, कौसानी।

● बागेश्वर(06 से 08 जनवरी 2025)

गरूड़, बागेश्वर, कपकोट, ग्वालदम।

चमोली-(09 से 11 जनवरी 2025)

देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, ज्योर्तिमठ, गोपेश्वर, पोखरी।

● रूद्रप्रयाग(12 से 14 जनवरी 2025)

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

पोखरी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, जखोली।

● टिहरी-(15 से 16 जनवरी 2025)

घनसाली, नई टिहरी, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चंबा।

● उत्तरकाशी-(17 से 19 जनवरी 2025)

चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी, भटवाड़ी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव, मसूरी।

● हरिद्वार-(20-21 जनवरी 2025)

हरिद्वार, भगवानपुर, रूड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार।

● पौड़ी-(22 से 24 जनवरी 2025)

पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, रिखणीखाल, बीरोंखाल, धुमाकोट, थलीसैंण, पाबौ, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, गुमखाल, यमकेेश्वर, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश।

● देहरादून-(25 से 27 जनवरी 2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed