18 August 2026

16 दिसंबर को मनाया जाएगा विजय दिवस, तेजी से की जा रही तैयारियां

0
IMG-20241210-WA0003

-16 दिसम्बर को देहरादून में मनाया जाएगा विजय दिवस वहीँ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में संबंधित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में बैठक की। इस दौरान विस्तार से जानकारी भी ली।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

जोशी ने बताया की 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रितों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। गौरतलब है कि 16 दिसम्बर को देहरादून स्थित गांधी पार्क में विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं व आश्रितों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा, साथी जोशी ने बताया उत्तराखंड एक सैनिक प्रदेश है जहां एक सैया धाम भी बनाया गया है उत्तराखंड में हर तीसरे घर से एक सैनिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed