17 June 2026

डिलीवरी के बाद महिला की मौत,अस्पताल में परिजनों ने काटा हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

0
Screenshot_2024-11-20-14-57-29-27_7352322957d4404136654ef4adb64504

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

आपको बता दें कि परिजनों के अनुसार गर्भवती महिला को आज सुबह परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद परिजनों को जच्चा और बच्चा की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। महिला की हालत बिगड़ने पर बिना परिजनों को सूचित किए उसे एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा जा रहा था। जब परिजनों ने एंबुलेंस में महिला को देखा तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। इस पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

 

बाईट- रविन्द्र (मृतक महिला का पति)

बाईट- पूजा (मृतक महिला मकानमालिक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed