15 October 2026

उत्तराखंड के इन क्षेत्रों में मिल सकती हैं गर्मी से राहत। कैसा रहेगा मौसम का हाल आप भी जाने

0
20240422_132213

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने एक बार फिर से पूरे प्रदेशभर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले 1 से 2 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं–कहीं छुटपुट बारिश के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा…

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 23 और 24 अप्रैल को प्रदेश के पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने का अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है। वहीं 27 अप्रैल से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोप सक्रिय रहने के आसार नजर आ रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:   ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ०प्र० के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

 

विक्रम सिंह, निदेशक,मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed