2 February 2026

समूह ‘ग’ के अन्तर्गत निकली 370 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती

0
Screenshot_2024-02-17-08-37-01-28_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

 

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तराखण्ड के अनुदेशक संवर्ग के कुल 370 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए गये हैं।

 

आयोग के सचिव सुरेंद्र रावत ने बताया कि रिक्तियों की संख्या बढ़ायी या घटाई जा सकती है। आनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 25 फरवरी, 2024 से प्रारंभ होकर 16 मार्च, 2024 तक निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:   "किसान" सीएम धामी ने दिया अपने खेत का चावल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को

 

विभागीय नियमावली के अनुसार उपरोक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनमत आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा सरकार द्वारा समय-समय पर दी गई छूट के अनुसार होगी। विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें:   माघ पूर्णिमा पर उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की तैयारी, गीता धामी ने विधि-विधान से किया पूजन

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि विज्ञापन का भलीभाँति अध्ययन कर लें। आवेदन पत्र भरने में सहायता के लिए Toll Free No. 9520991172 या Whatsapp No 9520991174 या आयोग की email Id: chayanayog@gmail.com पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

 

सहायक अध्यापक (एल.टी.) के 59 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी।

उक्त के अतिरिक्त सहायक अध्यापक (एल.टी.) के अवशेष एवं मण्डल कार्यालय से प्राप्त रिक्त पदों के सापेक्ष डेढ़ गुना अनुपात में कुल 59 अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई।

ये भी पढ़ें:   "किसान" सीएम धामी ने दिया अपने खेत का चावल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को

 

अभिलेख सत्यापन हेतु दिनांक 21, 22 एवं 23 फरवरी, 2024 को तिथियां निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे उपरोक्त निर्धारित तिथियों में ससमय अपने समस्त वांछित मूल अभिलेखों सहित आयोग कार्यालय में उपस्थित हों।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *