4 October 2026

मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में मिला युवक का शव

0
IMG-20240208-WA0037.jpg

 

कोतवाली पटेल नगर को सूचना मिली की आईएसबीटी क्षेत्र में धारावाली के पास मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में एक युवक का शव पड़ा है, उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर , घटना के संबंध में उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें:   सीएयू 22 करोड़ रुपये घोटाला: नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख, पुलिस की ढीली जांच पर जताई नाराजगी

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई, मौके पर मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली, मोहब्बेवाला, पटेलनगर उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्यवाही हेतु बुलाया गया, शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा गया है, प्रथमदृष्टया मृतक की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार का बड़ा एक्शन: सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण; गुणवत्ता और समय सीमा के सख्त निर्देश

 

मृतक के संबंध में परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक उपरोक्त POP का कार्य करता था तथा दिनांक 07/02/24 की सुबह मजदूरी के कार्य से घर से गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए हैं ।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता शामिल; 8.01 लाख की कमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed