19 August 2026

केसुंदर ग्राम सभा में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बुटोला

0
IMG-20240121-WA0009.jpg

कुलदीप बिष्ट की रिपोर्ट

 

पौड़ी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले केसुंदर ग्राम सभा में इन दिनों गणेश सिंह पवार स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण भुटोला ने प्रतिभा किया साथ ही जिला पंचायत के ए.ई सुदर्शन रावत ठेकेदार संघ के उपाध्यक्ष उपेंद्र भट्ट और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर भंडारी मौजूद रहे। वहीं रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिरौली ने अमकोटी को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वही बैंजवाड़ी और केसुन्दर ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना दी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में प्रवीण बुटोला ने अगले साल टूर्नामेंट को और भी भव्य रूप से करवाने की बात कही साथ ही कहा कि मैदान को नए स्वरूप में बनाने के लिए भी कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में सरकार पूरी तरह नदारद- भुवन कापड़ी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *