14 July 2026

सरकार ने बढ़ाया रुका हुआ महंगाई भत्ता

0
IMG-20231222-WA0024-scaled.jpg

राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ाया

 

पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

 

राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों के प्रशासनिक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें:   राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भाजपा का पलटवार, बोली— 'स्थान नहीं, राजनीति कर रही है कांग्रेस'

सचिव विनय शंकर पाण्डेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2022 एवं 1 जनवरी 2023 से मिलेगा।

सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है।

ये भी पढ़ें:   मातृ शक्ति पर विशेष फोकस, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

पांचवां एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 212 प्रतिशत से 221 प्रतिशत एवं 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत क्रमशः किया गया है।

साथ ही छठवां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, उनका भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है।

ये भी पढ़ें:   बीकेटीसी अध्यक्ष पर बरसे गणेश गोदियाल, बोले— बहस की चुनौती देकर पीछे हटना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed