18 June 2026

खेल महाकुंभ का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

0
Screenshot_2023-12-19-17-53-37-47_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

राजधानी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2023 का शुभारंभ किया, जिसमें राज्य के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभा करते हुए अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में लगातार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं जो पूर्व में दी जाती थी उन सुविधाओं को और बेहतर किया जा रहा है। उनके लिए पुरस्कारों और नौकरियों में भी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की सुविधा सरकार की तरफ से दी गई है। ताकि राज्य में खेल प्रतिभाएं निखर कर आ सके और राज्य और देश का नाम रोशन कर सके।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ है। इस महाकुंभ में आने वाली खेल प्रतिभाएं पहले ब्लॉक स्तर पर न्याय पंचायत स्तर पर और फिर जिला स्तर के बाद अब राज्य स्तर तक पहुंची हैं। ऐसे में उम्मीद है कि उत्तराखंड राज्य में आने वाला समय खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने वाला होगा और राज्य के भीतर और खिलाड़ी आएंगे।

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *