14 July 2026

राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा में स्नातकोत्तर स्तर पर होगी हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विषयों की पढ़ाई

0
IMG-20231109-WA0014.jpg

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा (चंपावत) में हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विषयों में भी अब स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षाएं संचालित हो सकेंगी।राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा (चंपावत) में स्नातकोत्तर स्तर पर उक्त विषयों में पढ़ाई शुरू किए जाने की मांग स्थानीय स्तर पर युवाओं द्वारा की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया था। इसी कड़ी में अब उच्च शिक्षा विभाग ने हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षायें प्रारंभ करने को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

ये भी पढ़ें:   राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले सियासत तेज, कांग्रेस ने लगा दिया सरकार के ऊपर पड़ा आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed